दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 नवंबर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। निगम के पांचो जोन के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अपने-अपने जोन क्षेत्र में बीमारी की रोकथाम हेतु अभियान चला रहे है। जोन के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में दल बनाया गया है। दल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बस्तियों में जाकर निरीक्षण करते है। संबंधित परिवार को समझाइस देते है। रैली निकालते है, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को संदेश देते है कि किस प्रकार से स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखा जाए।
नगर निगम भिलाई का दल वार्ड क्रमांक 5 कोसानगर के आस-पास कूलर, पानी की टंकी, कन्टेनर, शौचालय एवं नालियों में डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन के लिए मैलाथियान, टेमिफास, जला आईल आदि का छिडक़ाव कर रहे है। उसके साथ-साथ नागरिकों को जागरूक करते हुए बता रहे है कि पानी को उबालकर पीए, शुद्व ताजा भोजन करे। बाहर के बासी खादय सामग्री खाने से बचे, किसी प्रकार की उल्टी-दस्त, कपकपी के साथ बुखार आदि होने पर नजदीक के शासकीय अस्पताल में डॉक्टर को दिखाकर दवा लेवें। अपने मन से मेडिकल स्टोर से दवा लेने से बचें, स्वयं से सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है।
अभियान के दौरान जोन के वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, विरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, सुदामा परगनिया, गोपी साहू, चूर्णमणी यादव आदि उपस्थित रहे।