दुर्ग
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 20 को
12-Nov-2024 2:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 नवंबर। जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 20 नवम्बर को दोपहर 1 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा, पीएचई नल जल योजना की समीक्षा एवं टंकी सफाई के संबंध में प्राप्त शिकायत संबंधी जांच कमेटी के संबंध में जानकारी, लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों एवं डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा, महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री सडक़ योजना की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे