दुर्ग

खनिज टीम ने दबिश देकर की कार्रवाई, 3 हाइवा पकड़ाए
11-Nov-2024 3:48 PM
खनिज टीम ने दबिश देकर की कार्रवाई, 3 हाइवा पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 नवंबर। खनिज महकमा की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर अवैध खनिज परिवहन करते 3 हाइवा पकड़े गए। पकड़े गए इन वाहनों पर लगभग 80 हजार रुपए का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर लगाम लगाने महकमा के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिए गए। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला खनिज अधिकारी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में दीपक तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की।

इस दौरान तीन हाइवा में बिना रायल्टी पर्ची के अवैध रूप से खनिज परिवहन करना पाया गया। खनिज महकमा के अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए इन तीनों वाहनों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इनमें दो हाइवा उतई थाना एवं एक हाइवा नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़े गए इन वाहनों को खनिज सहित जब्त कर संबंधित थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े किए गए हैं। मामले में खनिज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है अवैध खनिज उत्खनन के मामले में लगातार दबिश देकर जांच की कार्रवाई जारी है।


अन्य पोस्ट