दुर्ग

आयुक्त ने बेतरतीब खड़ी गाडिय़ों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
09-Nov-2024 2:53 PM
आयुक्त ने बेतरतीब खड़ी गाडिय़ों  पर कार्रवाई के दिए निर्देश

दुर्ग, 9 नवंबर। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार को नया बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड के मुख्य मार्ग एवं निगम के पीछे मार्ग पर अव्यस्थित खड़ी बसों व वाहनों पर भी कार्रवाई को कहा। कार्रवाई की बात सुनते ही बस स्टैंड में हडक़म मच गया। वाहन चालक वाहनों को हटाते दिखे।

उन्होंने बस स्टैंड में खड़े बेतरतीब वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों के सामने खड़ी वाहनों को भी सही तरीके से लगाने के दुकानदारों को निर्देशित किया। आयुक्त ने बस स्टैंड में होटल, पान ठेले व अन्य दुकानदार द्वारा लगाए जा रहे पिकअप वाहनों को भी हटाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बस के कंडक्टरों एजेंटो को भी हिदायत देते हुए बसों को सही तरीके से लगाने निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि बस स्टेंण्ड पर लोगों को असुविधाएं न हों। सुबह आयुक्त सुमित अग्रवाल ने यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव सहित अमला के साथ नये बस स्टैंड का निरीक्षण किया और समस्याओं को देखा। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मौके पर निगम अधिकारियों को नये बस स्टैंड की समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सडक़ किनारे से पोस्टर व साइन बोर्ड को जब्त करें।

आयुक्त द्वारा रैन बसेरा भवन का भी मुआयना अधिकारियों के साथ किया। वहां रहने वाले लोगों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी भी ली। पूरे नये बस स्टैंड को साफ सुधरा रखने कहा गया। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। बस स्टैंड में बेतरतीब खड़ी बसों को बस मालिकों से हटाने के लिए कहा गया। उन्होंने कार्रवाई के दौरान कहा कि बस खड़ी कर बसों की धुलाई कर बस स्टैंड में गंदगी न फैलाएं।


अन्य पोस्ट