दुर्ग
बापा के अनुयायियों ने रक्तदान कर महादान का दिया संदेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 नवंबर। मानवता के पुजारी संत जलाराम बापा की 225 वीं जयंती शुक्रवार को पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित जलाराम मिष्ठान भंडार के बैनरतले जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यहां सुबह से ही भक्तिभाव का माहौल रहा। समाज के लोग संगीतमय रामधुन व भजनों में लीन रहे।
इस दौरान जलाराम मिष्ठान भंडार के संचालक प्रवीण भाई आडतिया ने भजनों के माध्यम से बापा की आराधना कर जमकर माहौल बनाया। उनके भजनों में महिलाएं व अन्य लोग झूमकर नाच उठे। इसके पूर्व सुबह पंडित सतीश महाराज द्वारा विधि विधान से संत जलाराम बापा की पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई।
इस अवसर पर जलाराम मिष्ठान भंडार के संचालक प्रवीण भाई आड़तिया द्वारा गरीबों को भोजन व कपड़े का वितरण कर मानव सेवा की गई। महोत्सव में भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण के अलावा विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए। उन्होंने जलाराम बापा के दर्शन कर प्रदेश व शहर की सुख समृद्धि के लिए कामना की। दर्शन के लिए लोगों का दिनभर तांता लगा रहा। लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्री जलाराम बापा की जयंती पर जलाराम मिष्ठान भंडार के पास समाजसेवी संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर महादान के कहावत को चरितार्थ किया।
शिविर में जलाराम बापा के अनुयायियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। करीब 50 युनिट रक्त संग्रहित किए गए है। यह रक्त जरुरतमंदो को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
शिविर में जिला अस्पताल के स्टॉफ ने अपनी सेवाएं दी। शिविर आयोजन में नवदृष्टि फाउंडेशन के राज अड़तिया, कुलवंत भाटिया, रितेश जैन, मुकेश राठी, सत्येन्द्र सिंह राजपूत, दयानाथ टांक, सुरेश जैन एवं अन्य सदस्यों ने योगदान दिया। बापा की जयंती महोत्सव पर प्रवीणभाई आड़तिया, मुकेश आड़तिया, शिवलाल शाह, मोन्टू आड़तिया, मुकुंदभाई, मोती वस्तानी, प्रेमलाल, जयपाल सिंह, भिखूभाई पटेल, दिनेश शाह, सुभाष महेता, गुरुचरण सिंह, धीरूभाई आड़तिया, इंदिराबेन आड़तिया, सीमा बेन, उषा बेन, हरीता बेन, पूर्वी आतिया, शोभा आड़तिया, ज्योत्सना बेन, नयना बेन, ममता आड़तिया, ललित सक्सेरिया, प्रदीप कानावार, कीर्ति कानावार, राजेन्द्र कोटक, गिरधर कारिया, इलेश भीमजियानी, लक्ष्मण पटेल, हिरेश कारिया, दिलीप पाटीदार, शैलेष कारिया, अरविंद भाई समेत बड़ी संख्या में जलाराम बापा के अनुयायी शामिल हुए।