दुर्ग

सर्व ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
07-Nov-2024 3:59 PM
सर्व ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 नवंबर। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 5 अक्टूबर को रैली निकाल कर एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट रायपुर के राजस्व विभाग में पदस्थ लिपिक प्रदीप उपाध्याय के आत्महत्या के दोषी अधिकारियों पर एफआईआर करने तथा उपरोक्त अधिकारियों पर निलंबन की मांग को लेकर ज्ञापन राज्यपाल एवं प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम अपर कलेक्टर अरविन्द कुमार एक्का जिला प्रशासन को सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई-दुर्ग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा गया एवं एफआईआर एवं निलंबन की मांग की गई। मृतक से प्राप्त सुसाइड नोट में अधिकारी स्तर के तीन अधिकारियों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है, एवं ब्राह्मण समाज को अपमानजनक और जाति सूचक असंवैधानिक भाषा का प्रयोग कर प्रताडि़त किया गया एवं नेताओं से झूठी शिकायत कराई गई एवं खरोरा ट्रांसफर करा दिया गया। तत्संबंधी शिकायत तीन बार प्रत्यक्ष जाकर कराई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों का प्रताडऩा जारी रहा, अंतत: आत्महत्या जैसा कठोर कदम मजबूर होकर मृतक ने उठाया। इस प्रकरण पर सर्व ब्राह्मण समाज, सभी धर्म जाति, कर्मचारी व अधिकारी वर्ग में आक्रोश पैदा किया है।

सर्व ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन सौंपा और कहा कि मृतक प्रदीप उपाध्याय को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में उक्त अधिकारी स्तर को जो इस में शामिल हैं उन पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत एफ आई आर के साथ निलंबन की कार्रवाई की मांग रखी है और एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके इस संपूर्ण मामले की जांच कराई जाए।

कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव शशि कांत तिवारी ने कहा कि यदि जल्द इस पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले आंदोलन प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने पश्चात अपने विचार प्रभु नाथ मिश्रा, शशि कांत तिवारी, ज्योति शर्मा, लक्ष्मी नारायण विश्वा, राकेश शुक्ला, श्रीकांत सपरे, नागेंद्र पांडे, अजय शर्मा ने अपने विचार रख कर संबोधित किया।


अन्य पोस्ट