दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 नवंबर। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जलराम बापा की जयंती 8 नवंबर को मनाई जाएगी। जलाराम बापा की 225वीं जयंती के अवसर विशाल जुलूस 7 नवंबर को विपुल भाई कटारिया के निवास स्थान विजयनगर से निकलकर गजानन मंदिर, अग्रसेन चौक, आर्यनगर, सिंधी कॉलोनी होते हुए जलाराम सांस्कृतिक भवन सिविल लाईन दुर्ग में जाएगी।
8 नवंबर को स्थाषन पूजा सुबह 10.25 बजे, नारायण भोज दोपहर 12.30 बजे, प्रतियोगिता दोपहर 3.30 बजे, महाआरती रात 7.15 बजे, भजन संध्या 7.35 बजे, महाप्रसाद रात 8.15 बजे एवं पुरस्कार वितरण रात 9.30 बजे निर्धारित है। बापा की जयंती के अवसर पर जलाराम मिष्ठान भण्डार में रामधुर रात्रि 10 बजे तक एवं भोजन प्रसादी दोपहर 12.30 से 3 बजे तक रखा गया है। इस अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है।