दुर्ग

बाइक ने पैदल जा रही महिला को मारी ठोकर, जुर्म दर्ज
07-Nov-2024 2:52 PM
बाइक ने पैदल जा रही महिला को मारी ठोकर, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 7 नवंबर। बीती शाम बिना नंबर की बाइक ने भिलाई टाउनशिप मुर्गा चौक से पैदल जा रही महिला को पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर से महिला गिरी और उसके सिर और घुटनों में चोट आई है। महिला ने प्राथमिक इलाज के बाद थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है। भिलाई भट्टी पुलिस ने बताया कि शाम करीबन पौने 6 बजे सेक्टर-4 पेट्रोल पंप के समीप निवासी उमा ठाकुर पैदल मुर्गा चौक से सेक्टर की ओर जा रही थी तभी पीछे से होण्डा ड्रीम युगा मोटर सायकल जिसमें नंबर नहीं लिखा हुआ था, के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। एक्सीडेट से महिला गिर कर घायल हो गई है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। महिला ने प्राथमिक इलाज के बाद थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

 भिलाई भट्टी पुलिस ने इस दुर्घटना के लिए काले रंग की मोटर सायकल होण्डा ड्रीम युगा के चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 (ए) और 281 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट