दुर्ग

खोपली स्कूल के 350 बच्चों को फरमानिया ट्रस्ट ने बांटे स्वेटर
07-Nov-2024 2:50 PM
खोपली स्कूल के 350 बच्चों को फरमानिया ट्रस्ट ने बांटे स्वेटर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 7 नवंबर। शासकीय प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला खोपली के लगभग 350 बच्चों व प्राथमिक व मीडिल स्कूल के रसोइयों व स्वीपरों को सरवती देवी बनारसी दास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संस्थापक सुरेश फरमानिया किया गया। बच्चे स्वेटर पाकर बच्चों का चेहरा खिल गया।

सुरेश फरमानिया के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए ग्राम पंचायत खोपली के सरपंच मंजू वर्मा ने फरमानिया का साल श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मान किया। शासकीय प्राथमिक शाला खोपली स्कूल के संस्था प्रमुख छबिलाल रघुवंशी व मिडिल स्कूल के संस्था प्रमुख हरिश्चंद्र देवांगन ने भी फरमानिया जी का बच्चों के प्रति लगाव ,उनके उत्कृष्ट कार्यों ,सहयोग की भावना को देखते हुए शाल, श्रीफल मोमेंटो से सम्मान किया।

इस अवसर पर प्राथमिक व मिडिल स्कूल के छात्र छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन शाला के शिक्षक दीपक स्वेटर,कॉपी,पुस्तके,कंपास,बेंच डेक्स आदि का वितरण छात्रहित में निस्वार्थ भाव से कर रहा हैं।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम के दौरान सरवती देवी बनारसी दास फरमानिया सरपंच मंजू वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,मिडिल स्कूल प्रधानपाठक नारधा मनोज के प्रधान पाठक छबिलाल रघुवंशी माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक हरिश्चंद्र देवांगन शाला के शिक्षक गिरीश साहू ,दीपक साहू,मनीष साहु, कुमार साहू, संतोषी कश्यप, रोशनी चंद्राकर , रामेश्वरी चंदेल, रामती पाटिल , लोकेश कुमार साहू, देवांगन मैडम, दानेश्वरी चंद्राकर , रानू यादव ,भूषण यादव, डोमन लाल चतुर्वेदी, संकुल समन्वयक इंद्रेश बंजारे, सुरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट