दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 नवंबर। पटरीपार क्षेत्र वार्ड 17 कादंबरी नगर, शांति नगर, शक्तिनगर, न्यू शांति नगर में नशाखोरी चरम सीमा पर है। इसके गिरफ्त में युवा है। नशे में चूर होकर ये युवा क्षेत्र में अपराधिक घटना में संलिप्त पाए जा रहे हैं। आए दिन इन क्षेत्रों में अपराधिक घटनाएं हो रही है। इससे वार्डवासी बेहद परेशान हैं। क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों को रोकने तथा नशाखोरी के खिलाफ अभियान छेडऩे वे सडक़ पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को स्थानीय पार्षद देवनारायण चंद्राकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वार्ड वासी रैली निकाल कर नशाखोरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किए। नशा के खिलाफ बैनर पोस्टर लिए वार्डवासी शांति नगर से रैली निकाली। यह रैली तालाब पार होते हुए जवाहर नगर, शक्तिनगर, धमधा रोड मुख्य मार्ग पहुंची। उसके बाद रैली का समापन न्यू शांति नगर में किया गया।
नगर निगम दुर्ग के उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर ने नशाखोरी के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अपराध बढऩे लगे हैं। आए दिन मारपीट की घटना हो रही है। नशे में लिप्त युवक चाकू बाजी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ मुहिम चलाना जरूरी है और अपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वार्डवासियों ने नशाखोरी के खिलाफ रैली निकाल कर संदेश दिया है। इस रैली में पार्षद देवनारायण चंद्राकर तथा उषा ठाकुर, किसान मोर्चा के भास्कर तिवारी, दशरथ साहू, सुनीला वर्मा, सीता विश्वकर्मा, प्रेमा यादव, कृष्णा साहू, पूर्णिमा सेन, बुधियारिन साहू, झामीन वर्मा, राजेंद्र साहू, विनोद सेन, विक्रम सेन, सरोज चौहान, इंद्राणी क्षत्रिय, कुमारी निषाद, पार्वती सेन, निर्मला जामुलकर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।