दुर्ग

जिले में बढ़ गए 5 हजार हेक्टेयर धान का रकबा
06-Nov-2024 3:54 PM
जिले में बढ़ गए 5 हजार हेक्टेयर धान का रकबा

114651 किसान हो चुके पंजीकृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 नवंबर। गत वर्ष की तुलना में जिले में धान का रकबा 4 हजार 976 हेक्टेयर बढ़ गए हैं। वहीं धान खरीदी के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या भी गत वर्ष के मुकाबले 3889 बढ़ गई है। जिले धान खरीदी के लिए कुल 1 लाख 14 हजार 651 किसान पंजीकृत हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में गत खरीफ वर्ष 2023-24 में 1 लाख 10 हजार 762 किसान पंजीकृत थे जिनका पंजीकृत रकबा 1 लाख 21 हजार 339 हेक्टेयर था, इनमें से 1 लाख 9 हजार 282 किसान कैरी फारवर्ड किए गए हैं। कैरी फारवर्ड में से 1230 किसान निरस्त किए गए। वहीं इस साल धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर तक की तिथि निर्धारित की गई थी। इस दौरान जिले में 5369 नए किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनका कुल रकबा 4040 हेक्टेयर पंजीकृत किया। नए पंजीकृत किसानों में से 13 का पंजीयन निरस्त किया गया है। कैरी फारवर्ड एवं नए पंजीकृत में से कुल 1243 किसानों के पंजीयन निरस्त किए गए हैं। इस प्रकार खरीफ वर्ष 2024-25 में धान खरीदी के लिए कुल 1 लाख 14 हजार 651 किसान जिले में पंजीकृत हुए हैं। इन किसानों का कुल 1 लाख 26 हजार 315 हेक्टेयर का पंजीयन किया गया है। इस प्रकार जिले में खरीफ वर्ष 2023-24 की तुलना में खरीफ वर्ष 2024 -25 में धान के रकबे में 4.10 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है।


अन्य पोस्ट