दुर्ग

मातर उत्सव में शामिल हुए विधायक
05-Nov-2024 3:38 PM
मातर उत्सव में शामिल हुए विधायक

दुर्ग, 5 नवंबर। रविवार को यादव समाज द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झोला, मचांदूर में मातर त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इसमें दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने मातर स्थल पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर यादव समाज के लोगों सहित समस्त ग्रामवासी को मातर उत्सव व भाई दूज की शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस दौरान राउत नाचा की धुन पर यादव समाज व अन्य समाज के लोग जमकर थिरके। साथ ही अखाड़ा का आयोजन किया गया और रात में रंगारंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने बेहतर आयोजन के लिए यादव समाज सहित ग्रामवासी की सराहना की और इसी तरह सामाजिक एकता को बनाए रखने निवेदन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष बेलचंदन, गुलाब बेलचंदन, चंद्र प्रकाश बेलचंदन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन, दुखित बेलचंदन, अश्वनी देशमुख, पुकेश बेलचंदन, परशु पटेल, भगत यादव, वीरेन्द्र अमृत, गोपी देशमुख, परस राम दुलार अमृत, प्रवीण यदु, फलेंद्र राजपूत, सोनू राजपूत, नवाब खान, योगेश पटेल, धनराज साहू , बैसाखू राम साहू, दयालु यादव, प्रीत यादव, तोरण साहू, युवराज सिंह साहू, राधेश्याम बेस, गजेन्द्र साहू सरपंच, लेखन साहू जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या यादव समाज के लोग व ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट