दुर्ग

मरीज ने डॉक्टर को पीटा आरोपी गिरफ्तार
05-Nov-2024 2:40 PM
मरीज ने डॉक्टर को पीटा आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 नवंबर।
खुर्सीपार थाना अंतर्गत आईएमआई हॉस्पिटल में मरीज ने पैसे मांगने पर डॉक्टर की पिटाई कर दी। मामले का सीसीटीवी देने पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि घटना 2 नवंबर की रात का है। आईएमआई हॉस्पिटल के संचालक राजेश हॉस्पिटल के ऊपर ही रहते हैं। रात करीब 9.30 बजे एक गौतम नगर निवासी अमित मौर्य नाम का युवक इलाज कराने पहुंचा था। 

अमित के पैर में चोट लगी थी और वह काफी नशे में था। अस्पताल के स्टॉफ ने उसका एमएलसी तैयार किया। इसके बाद उससे 700 रुपए जमा करने की बात कही। जैसे ही स्टॉफ ने पैसा देने की बात कही अमित भडक़ गया और उनसे झगड़ा करने लगा। झगड़े की आवाज सुनकर राजेश की पत्नी वहां पहुंच गई। उन्होंने ऊपर से डॉक्टर राजेश को बुला लिया। 

डॉक्टर राजेश अमित को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन नशे की हालत में होने से वह समझने को तैयार नहीं था। इसी दौरान अमित ने डॉक्टर राजेश के मुंह में एक मुक्का मार दिया। वहां खड़े स्टॉफ ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन अमित नहीं रुका और डॉक्टर को जमीन पर पटक दिया और मारने लगा। इसके बाद डॉक्टर ने रात में खुर्सीपार थाने में शिकायत की और मारपीट का वीडियो भी सौंपा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट