दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 3 नवंबर। महिमा हॉस्पिटल उतई, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सांतरा एवं ग्राम पंचायत माणिकचौरी के सहयोग से 28 अक्टूबर को ग्राम पंचायत माणिकचौरी में समर्थन एलआईसी-एचएफएल हृदय परियोजना के अंतर्गत महिमा हॉस्पिटल से डॉ. भूपेंद्र कुमार और डॉ. विपुल कुमार गुप्ता के द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
जहां शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग (शुगर, बीपी की जांच), मौसमी बीमारी, सर्दी-खांसी, बुखार, उल्टी, दस्त, पीलिया, पेट दर्द, सीना में दर्द, घुटनो में दर्द, जोड़ो में दर्द, कमर दर्द, बीपी, शुगर, कमजोरी, आंखों की सामान्य समस्याओं, थायराइड और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के मरीजों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में कुल 74 मरीजों शामिल हुए। स्वास्थ्य कैंप में आए हुए मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज के लिए उचित परामर्श और आवश्यक दवाएं प्रदान की गई।
उपरोक्त कार्यक्रम में महिमा हॉस्पिटल से डॉ. भूपेंद्र कुमार साहू, डॉ. विपुल कुमार गुप्ता (बीएएमएस, जनरल प्रैक्टिसनर), ललित कुमार साहू (स्टाफ नर्स), वैभव कुमार साहू (जीएनएम), मितानिन रामेश्वरी साहू, समर्थन कार्यकर्ता तोकेश्वर साहू (बीएससी नर्सिंग, एमपीएच), डिंपल साहू, भूमी साहू, कविता सूर्यवंशी, उपस्थित थे।