दुर्ग

पुरानी रंजिश पर प्राणघातक हमला
03-Nov-2024 4:04 PM
पुरानी रंजिश पर प्राणघातक हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 नवंबर।
पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद हत्या करने की नीयत से सिर में धारदार चाकू एवं ईंट के टुकड़े से वार किया। इससे प्रार्थी को गंभीर चोटे आई और उसे अस्पताल ले जाया गया।घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी वहां से भाग निकले थे। कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 296, 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजेश निषाद निवासी शिव मंदिर के पास वार्ड 2 ने शिकायत दर्ज कराई कि मोहल्ले का राजा गाडा ने  एक महीना पहले दिलीप श्याम कुवंर से गाली गलौज किया था। प्रार्थी राजा गाडा के साथ उठता बैठता है, इस कारण दिलीप श्याम कुवंर उसका साला कमलेश यादव, जितेंद्र यादव एवं हिना श्याम कुवंर प्रार्थी से रंजिश रखते थे। 

31 अक्टूबर की रात लगभग 8:00 बजे प्रार्थी घर में अकेला था। पत्नी और बच्चों को बुलाने के लिए घर से निकलकर ससुराल जा रहा था। इसी दौरान सामने दिलीप श्याम कुमार के घर के पास ही कमलेश यादव एवं जितेंद्र यादव ने उसे देखते ही गाली गलौज की। जब प्रार्थी ने गाली गलौज देने से मना किया तो आरोपियों ने मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू एवं ईंट से प्रार्थी पर वार कर दिए। इससे प्रार्थी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जब वहां लोग इक_ा होने लगे तो सभी आरोपी  वहां से भाग निकले थे।


 


अन्य पोस्ट