दुर्ग

गौरा-गौरी विसर्जन शोभायात्रा निकाली
03-Nov-2024 3:59 PM
गौरा-गौरी विसर्जन शोभायात्रा निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 3 नवंबर।
छत्तीसगढ़ में गौरा गौरी उत्सव का एक अलग महत्व है। विशेष तौर पर भगवान शिव पार्वती की पूजा-अर्चना और उनके विवाह की रस्म निभाई जाती है। भक्त बड़ी संख्या में धूमधाम से खुद बाराती बनकर माता पार्वती और शिव जी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं।

दुर्ग ग्रामीण के ग्राम डूमरडीह उतई में गौरा-गौरी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। 
तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व के बाद शुक्रवार को गौरा-गौरी की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाएं, बच्चे सब उनकी धुन और मगन में झूमते हुए निकले। तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन हुई थी। इस दौरान शिव-पार्वती के विवाह की रस्म निभाई गई और श्रद्धा पूर्वक पूजन किया गया। 


अन्य पोस्ट