दुर्ग

एकता की शपथ लेकर लगाई दौड़
03-Nov-2024 3:29 PM
एकता की शपथ लेकर लगाई दौड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 नवंबर।
 जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 30 अक्टूबर को प्रात: 7.30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस दौड़ का आयोजन किया गया।

एकता के लिए दौड़ (रन फॉर युनिटी) को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के मुख्य गेट पर कार्यक्रम के अतिथि दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त दुर्ग संभाग सत्य नारायण राठौर, सहायक कलेक्टर एम भार्गव, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ बजरंग दुबे, एस.डी.एम दुर्ग हरवंश मिरी, कमिश्नर नगर निगम दुर्ग लोकेश चन्द्राकर, एएसपी सुखनंदन राठौर, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, हरिश पाटिल सीएसपी,  उत्तम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग.  आर के कुर्रे उपसंचालक रोजगार, अमीत घोष सहायक संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग, तनवीर अकील सहायक जिला क्रीडा अधिकारी दुर्ग, एवं नीलकंठ वर्मा रक्षित निरिक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

एकता की दौड़ आयोजन स्थल रविशंकर स्टेडियम के मुख्य गेट से प्रारम्भ होकर शा.आदर्श कन्या शाला, गांधी चौक, बस स्टैंड होकर चर्च रोड से होते हुए पुन: मुख्य गेट रविशंकर स्टेडियम पहुंच कर समाप्त हुई। 


अन्य पोस्ट