दुर्ग

मांग पूरी नहीं, सहकारी समिति कर्मचारियों की बेमुद्दत हड़ताल कल से
03-Nov-2024 3:24 PM
मांग पूरी नहीं, सहकारी समिति कर्मचारियों की  बेमुद्दत हड़ताल कल से

मानस भवन के सामने करेंगे संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 नवंबर।
छग सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है मांग पूरी नहीं होने पर सहकारी समिति कर्मचारियों रोष व्याप्त है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वे 4 नवम्बर से मानस भवन के सामने संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन करेंगे।

सहकारी समितियों के कर्मचारी तीन सूत्रीय मांग को चरण बद्ध आंदोलन कर रहे है अपनी मांगों को लेकर 18 से 20 अक्टूबर तक प्रदेश के 2058 समितियों में कार्यरत लगभग 13000 कर्मचारियों द्वारा अपने समितियों में कालीपट्टी लगाकर कार्य किया इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर 21 एवं 22 अक्टूबर को दो दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री एवं सहकारिता मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।

23 अक्टूबर से वे समिति मुख्यालय में भोजन अवकाश बाद लंबित 3 सूत्रीय मांगो पर नारा लगाकर अपनी मांग रख रहे हैं। अब अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर सहकारी समितियों के कर्मचारी 4 नवम्बर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है सहकारी समिति कर्मचारी संघ दुर्ग, बालोद, बेमेतरा अध्यक्ष जागेश्वर साहू का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती उनका यह अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अवगत करा दिया गया है।

सहकारी समिति कर्मचारियों की ये है मांग
सहकारी समिति कर्मचारियों की मांग है कि मध्य प्रदेश सरकार के तर्ज पर छ.ग. सरकार द्वारा भी प्रदेश के 2058 सहकारी समितियों को कर्मचाररियों के वेतनमान व अन्य सुविधायें लाभ देने हेतु प्रतिवर्ष प्रत्येक समितियों को 3-3 लाख रुपये प्रबंधकीय अनुदान राशि देने शीघ्र आदेशित की जावे 7 सेवानियम 2018 में आंशिक संशोधन करते हुए पुनरिक्षित वेतन लागू किया जाय 7 साथ ही समर्थन मूल्य धान खरीदी वर्ष 2023-24 में धान परिदान पश्चात हुई संपूर्ण सुखत मान्य करते हुए आगामी वर्षों के लिए धान खरीदी नीति में वर्णित 16.9 में सुखत मान्य का प्रावधान करते हुए धान खरीदी अनुबंध में परिवर्तन करते हुए प्रासंगिक व सुरक्षा व्यय तथा कमीशन, खाद, बीज, उपभोक्ता फसल बीमा, आदि को 2 गुणा बढ़ा कर राशन वितरण पर 500 किलो क्षतिपूर्ति एवं 5000 रुपये दी जाए।
 


अन्य पोस्ट