दुर्ग

अवैध खुदाई की बात पर उप सरपंच को जान से मारने की धमकी
30-Oct-2024 2:53 PM
अवैध खुदाई की बात पर उप सरपंच  को जान से मारने की धमकी

दुर्ग, 30 अक्टूबर। अवैध रूप से खुदाई करने वालों से पूछताछ करना महिला उपसरपंच को भारी पड़ गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज की। पीडि़ता की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि शीतल ठाकुर ग्राम पंचायत पुरई की उप सरपंच है। ग्राम पंचायत पुरई गर्व इंस्टिट्यूट विद्युत सब स्टेशन के बाजू तरण ताल में आरोपी मुन्ना चौधरी, सम्राट सिंह और हर्ष राजपूत 27 अक्टूबर की सुबह अवैध रूप से खुदाई कर रहे थे। जानकारी मिलने पर पीडि़ता मौके पर पहुंची तो देखी कि आरोपीगण जेसीबी मशीन से खुदाई करवा रहे थे। जब पीडि़ता ने उनसे इस संबंध में जानकारी मांगी तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट