दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 अक्टूबर। सदस्यता अभियान 2024 और सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों पुरई, धनोरा, उतई, डूमरडीह, कातरों, मातरो, करगाडीह में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर घर घर पहुंचकर भाजपा के विचारों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को साझा करते हुए क्षेत्रवासियों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया, जिससे संगठन को और मजबूती मिली। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह अभियान एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। और अपने रेफरल आईडी से दस हजार सदस्य को पूर्ण किया।
इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा कि आज बीजेपी सबसे बड़ा दल बनी है तो इसमें हमारी कई पीढिय़ां की तपस्या रही है। विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल बीजेपी है। हमारी सरकारें अपने विचारों पर आधारित कार्य करती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, महामंत्री राजू जंघेल, सोनू राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, शुभम वर्मा, करण सेन, कन्हैया साहू, शीतला राजपूत, विमला कामड़े, रूपेश पारख, फलेंद्र सिंह राजपूत, पिंटू महेंद्र चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।