दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 अक्टूबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रविवार को ग्राम पुरई में बूथ 127 नम्बर वार्ड 16 पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुना। डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और फिटनेस ही पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम की खास बातें रही।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शीतल ठाकुर, महामंत्री सोनू राजपूत, रूपेश पारख, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, प्रशांति ठाकुर, छबिलाल साहू, संतु कुमार, सुखित यादव, लोकनाथ साहू, नोहर साहू, थालेश्वर साहू, लक्ष्मीकांत साहू, यादराम यादव, रामेश्वर यादव, चेतन साहू, गजेंद्र साहू, उदय राम साहू, चमन पटेल, हेमलता साहू, सावित्री साहू, रुक्मणी साहू, तोमीन साहू, सरिता शर्मा, श्यामा साहू, प्रमिला साहू, सुनीता साहू, मणि राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।