दुर्ग

महिला समूहों ने डेढ़ लाख का किया कारोबार
28-Oct-2024 4:20 PM
महिला समूहों ने डेढ़ लाख का किया कारोबार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 अक्टूबर। जिला पंचायत परिसर में लगे बिहान मेला में दूसरे दिन लोगों ने महिला समूहों के उत्पाद की जमकर खरीददारी की दो दिनो में यहां स्टाल लगाने वाली महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर डेढ़ लाख का व्यवसाय किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, सभापति लक्ष्मी साहू, योगिता चंद्राकर, सीईओ अश्विनी देवांगन व सदस्यों ने भी परिवार सहित पहुंचकर महिला समूहों के स्टाल में दीपावली की खरीददारी की उन्होंने समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पाद खरीद कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

जिला पंचायत परिसर में 26 एवं 27 अक्टूबर को दो दिवसीय बिहान मेला का आयोजन किया गया इस बिहान मेला के स्टालों में महिला समूहों द्वारा तैयार किए उत्पाद सजे हुए हैं बिहान से जुड़ी महिला समूह के इन स्टालों में दीपावली से संबंधित सामग्रियों सहित विभिन्न प्रकार के समान का विक्रय किया जो यहां पहुंच रहे लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा लोगों ने समूह के फूड स्टालों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भी लुत्फ उठाया।

 ग्रामीण क्षेत्र की स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादन व सामग्रियों का निर्माण किया जाता है। जिला पंचायत समूह की दीदियों के उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने एवं इसके प्रचार-प्रसार के लिए यह बिहान मेला आयोजित किया गया। इससे महिला समूह स्वरोजगार स्थापित करने प्रोत्साहित भी हुई हर साल दीपावली त्योहार के पहले इसका आयोजन किया जाता है। ग्रामीण स्व-सहायता समूह की दीदियों उत्पाद की बिक्री होने से वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आपना कदम बढ़ा रही है।

इस बार मेला में लगभग 50से स्व-सहायता समूह के उत्पादों को विक्रय हेतु प्रदर्शनी में लगाया गया है। इसमें दीपावली पूजा समान, बैग, साबून आचार ,बड़ी, पापड़, फैंसी, अगर बत्ती, तेल, मसाला, वाशिंग पाउडर, दिया, मोमबत्ती, माउथ फ्रेशनर, झूमर, साड़ी, स्टेशनरी, लड्डू, सजावटी समान आदि के अलावा फूड स्टाल भी लगा जहां लोग ठेठरी, खुरमी, गुलगुला भजिया, अनारसा, बड़ा,  फरा आदि छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी उपलब्ध रहे।


अन्य पोस्ट