दुर्ग
जान से मारने की धमकी देकर मारपीट, जुर्म दर्ज
27-Oct-2024 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 अक्टूबर। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि लुचकी पारा वार्ड 7 निवासी मोहम्मद इमरान इंटीरियर प्रोडक्ट बेचने का काम करता है। 25 अक्टूबर को वह लुचकी पारा मनीष किराना स्टोर्स के पास खड़ा था। इस दौरान आरोपी साहिल खोखर आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर वाद-विवाद करते हुए गाली गलौज करने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर पास में रखे हुए ईट से मारकर प्रार्थी को चोट पहुंचाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे