दुर्ग
विधायक गजेन्द्र यादव व ललित चंद्राकर ने किया राष्ट्रपति का अभिनंदन
27-Oct-2024 3:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अक्टूबर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का दुर्ग अंतर्गत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी, भिलाई) आगमन पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा व वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक आदि ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे