दुर्ग

सुचारु संचालन के लिए सीएस से मिले जीवनदीप समिति के सदस्य
27-Oct-2024 3:27 PM
सुचारु संचालन के लिए सीएस से मिले जीवनदीप समिति के सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अक्टूबर।
जिला अस्पताल में उपलब्ध इंटरकॉम की सुविधा पिछले लंबे समय से बंद पड़ी हुई है। इस सुविधा के सुचारू रुप से संचालन को लेकर जीवनदीप समिति के सदस्यों ने शनिवार को अस्पताल के सिविल सर्जन सह-अधीक्षक डॉ. हेमंत साहू से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। 

सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से जिला अस्पताल जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल 500 बेड क्षमता वाला अस्पताल है, जहां प्रतिदिन 1 हजार से अधिक ओपीडी के मरीज शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से ईलाज के लिए पहुंचते है। जिला अस्पताल में इंटरकॉम की सुविधा है, किंतु यह सुविधा पिछले लंबे समय से बंद पड़ी हुई है, जिसके चलते अस्पताल के कामकाज प्रभावित हो रहे है। इस स्थिति को देखते हुए अस्पताल में उपलब्ध इंटरकॉम की सुविधा को तत्काल व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।
 ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अस्पताल जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओपी वर्मा मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट