दुर्ग
ई रिक्शा चालक से मारपीट
26-Oct-2024 2:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अक्टूबर। भाजपा कार्यालय के पास पुरानी रंजिश को लेकर ई रिक्शा चालक के साथ आरोपियों ने मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक 24 अक्टूबर की शाम में प्रार्थी गोपाल गोईर निवासी सिद्धार्थ नगर शौच करने के लिए भाजपा कार्यालय के पास सुलभ शौचालय जा रहा था। सुलभ के सामने आरोपी भुरु एवं उसका साथी आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर गली-गलौज करने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के एवं राड से प्रार्थी पर वार कर दिया। इससे प्रार्थी के सिर, गले, हाथ में चोंटे आई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे