दुर्ग

राष्ट्रपति के आगमन पर निगम भिलाई की तैयारी वृहद रूप से
25-Oct-2024 4:03 PM
राष्ट्रपति के आगमन पर निगम भिलाई की तैयारी वृहद रूप से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 25 अक्टूबर।
राष्ट्रपति का प्रवास आई.टी. भिलाई दिक्षांत समारोह के लिए हो रहा है। जिसको देखते हुए नगर निगम भिलाई के आयुक्त बजरंग दुबे के नेतृत्व में कार्यों का संपादन निरंतर किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से सभी जोन कमिश्नर, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सडक़ो पर आवारा मवेशियो को पकडऩे वाले दल, राजस्व का अमला आदि की डयूटी लगाई गई है। सभी जोन कमिश्नर अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्रपति के आमगन रूट से सडक़ बाधा एवं अवैध बेनर पोस्टर हटवाने का कार्य कर रहे है। जोन कमिश्नर अपने-अपने रूट पर टीम के साथ लगातार गश्त भी कर रहे है। 

कुम्हारी टोल प्लाजा से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभियंताओं द्वारा सडक़ के गड्ढ़े भराई का कार्य संपादित करवाया जा रहा है। निगम भिलाई के अधीक्षण अभियंता स्वयं अपने देखरेख में संबंधित कार्यों का अवलोकन कर रहे है। जिससे महामहिम के आमगन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही हेलिपेड के निर्माण कार्य के दौरान जल की व्यवस्था, सडक़ मार्ग से आवारा पशुओं इत्यादि को हटाने का भी कार्य किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई के सभी अधिकारी कर्मचारी, नागरिकगण राष्ट्रपति के प्रथम भिलाई आगमन का हर्षोल्लास के साथ स्वागत करने के लिए उत्सुक है।
 


अन्य पोस्ट