दुर्ग

वायनाड से प्रियंका ने भरा नामांकन, वोरा बोले देश की आवाज को मिलेगा नया नेतृत्व
24-Oct-2024 3:14 PM
वायनाड से प्रियंका ने भरा नामांकन, वोरा बोले देश की आवाज को मिलेगा नया नेतृत्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24 अक्टूबर। केरल के वायनाड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने राजनीतिक करियर का एक बड़ा कदम उठाते हुए लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी को एक महत्वपूर्ण मोड़ बताते हुए कहा, प्रियंका गांधी का जीवन त्याग, सेवा और बलिदान का प्रतीक है। उनकी जीत से न केवल वायनाड, बल्कि पूरे देश की आवाज को संसद में एक सशक्त नेतृत्व मिलेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि वायनाड की जनता उन्हें लाखों वोटों से विजयी बनाएगी। अरुण वोरा ने प्रियंका गांधी के योगदान पर जोर देते हुए कहा, जब वह उत्तर प्रदेश की महासचिव थीं, उन्होंने महिलाओं के लिए 40 फीसदी आरक्षण के साथ 150 महिलाओं को चुनाव लडऩे का अवसर दिया। वह हमेशा पार्टी और संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता बेजोड़ है, और अब वह संसद में देश की आवाज़ को बुलंद करेंगी।


अन्य पोस्ट