दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 अक्टूबर। नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल पारिवारिक कारणों से महापौर का कार्य सुचारू रूप से संपादित नहीं कर पा रहे है। बहुत से ऐसे कार्य है, जिसको महापौर परिषद के माध्यम से समय अवधि में संपादित किया जाना आवश्यक होता है। इसको देखते हुए महापौर नीरज पाल अपने जगह पर वरिष्ठ पार्षद राजस्व प्रभारी एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी को अपने दायित्व को संपादित करने के लिए महापौर के रूप में दायित्व सौंपा है।
एमआईसी के सदस्यगण एवं सत्ता पक्ष के पार्षदगण संयुक्त रूप से जाकर आयुक्त बजरंग दुबे को उक्त संबंध में जानकारी दिये। चर्चा के दौरान महापौर सीजू एन्थोनी द्वारा आयुक्त से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। विशेष करके मदर्स मार्केट को लेकर जहां पर अन्य किसी प्रकार की दुकान नहीं खोलने की मांग किये।
इसी तारतम्य मे दिवाली एवं छठ पर्व को देखते हुए नगर की स्ट्रीट लाईट एवं बाजारों की लाईट व्यवस्था सृदृढ़ करने को कहा। इसके साथ ही सभी तालाबों की साफ-सफाई, बाजारों की पार्किग व्यवस्था, जोन-03 में जोन आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में भी पार्षदगणों द्वारा चर्चा किया गया। साथ में निगम के रूटिन कार्यों को शीध्रता से संपादित करने हेतु भी कहा गया। आयुक्त दुबे द्वारा सभी मुद्दो पर चर्चा के बाद आश्वासन दिया गया कि सभी मुद्दो पर उचित कार्रवाई की जावेगी। हमने सभी जोन आयुक्तो को पूर्व में ही उक्त कार्यो हेतु निर्देशित कर दिया है। हमारा भी पुरा प्रयास है शीघ्रता पूर्वक सभी कार्यो को संपादित किया जाए।