दुर्ग

चक्रवर्ती तूफान डाना का असर, ट्रेन रहेगी प्रभावित
23-Oct-2024 3:30 PM
चक्रवर्ती तूफान डाना का असर, ट्रेन रहेगी प्रभावित

दुर्ग, 23 अक्टूबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली गाडिय़ां चक्रवर्ती तूफान डाना के कारण प्रभावित रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गाड़ी संख्या 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस 24 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 09060 ब्रह्मपुर सूरत एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 20824 अजमेर पुरी एक्सप्रेस 2a9 अक्टूबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22973 गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस 22 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 09059 सूरत ब्रह्मपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 18425 पुरी दुर्ग एक्सप्रेस 24 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 20823 पूरी अजमेर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
 


अन्य पोस्ट