दुर्ग
डेंगू का नया मरीज मिला
23-Oct-2024 3:02 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 अक्टूबर। जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को नेहरू नगर में डेंगू का एक नया मरीज मिला है। जिला मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर के 62 वर्षीय पुरुष की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके पहले स्मृति नगर में 52 वर्षीय एक महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। वर्तमान में डेंगू के तीन एक्टिव केस है। पिछले दिनों कोहका में डेंगू का मरीज मिला था। दो मरीजों का इलाज सेक्टर 9 भिलाई अस्पताल में चल रहा है। वहीं एक मरीज स्पर्श अस्पताल में भर्ती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे