दुर्ग
बाल विवाह रोका
19-Oct-2024 3:54 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 19 अक्टूबर। महिला बाल विकास विभाग की सजगता के चलते एक नाबालिग विवाह के बंधन में बंधने से बच गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम मोहरेंगा निवासी परमानंद आदिल का पुत्र राजू आडिल (19) ने नजदीक ग्राम बोरिया विकासखंड बेरला की लडक़ी जिसकी उम्र 16 वर्ष है, उस लडक़ी को अपने घर लाया था। विवाह करने हेतु सूचना मिलने पर सीडीपीओ और पर्यवेक्षक अहिवारा महिला बाल विकास साथ ही आईसीपीएस को टीम ने लडक़ा और कन्या पक्ष के साथ ही ग्राम के सम्मानित व्यक्ति के समक्ष समझाइश देकर कन्या को उसके पिता को वापस सौंपा गया। इस तरह आज एक बाल विवाह रोका गया। ग्राम के सरपंच सिन्हा, जनपद सदस्य धनराज बंजारे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पूरा सहयोग मिला। साथ ही पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे