दुर्ग
धूमधाम से मना दशहरा उत्सव
17-Oct-2024 2:45 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 17 अक्टूबर। मां कालिका ट्रस्ट के तत्वधान विगत कई वर्ष से दशहरा उत्सव मनाते आ रहे इस वर्ष भी अधर्म पर धर्म की जीत का उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया। दशहरा में भारी संख्या में उतई नगर के नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई साथ ही रात्रि 10 बजे छत्तीसगढ़ी संस्कृति लोककला मंच स्वरधारा तुलसीपुर राजनांदगांव की प्रस्तुति हुई कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए, साथ ही उतई नगर के पार्षद दीपमाला देशलहरे प्रहलाद वर्मा सतीश चंद्राकर वीरेंद्र गिरी गोस्वामी शैलेश देवांगन फत्तेलाल वर्मा चंदू देवांगन रोहित साहू विष्णु देशलहरे पुर्व पार्षद मां कालिका ट्रस्ट के अध्यक्ष संतराम सपहा एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे