दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अक्टूबर। संचालनालय आयुष एवं जिला आयुष अधिकारी के निर्देशानुसार नि:शुल्क एक दिवसीय दुर्ग विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर, सांस्कृतिक कलामंच बाजार चौक ग्राम ढाबा (अंजोरा) में आयोजित किया गया। इस शिविर का कुल 651 मरीजों ने लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ ग्राम सरपंच सुमिन ठाकुर द्वारा भगवान धन्वंतरि की पूजन कर किया गया। इस दौरान खून जांच शुगर जांच हीमोग्लोबिन नेत्र जांच की सुविधा प्रदान की गयी। शिविर में डॉ. जितेंद्र कामड़े, डॉ. समलित ठाकुर, डॉ. मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव, डॉ. नम्रता यादव, डॉ. टिकेश्वरी गनवीर, डॉ. एकता चंद्राकर, डॉ. रुबीना शाहीन अंसारी आदि चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान की। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य नागरिक दौवा देशमुख, मनहरण सरसुधे, संतराम साहू, शत्रुहन व आयुष कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
शिविर में कुल हितग्राही कुल 40 का नेत्र एवं 120 का खून जांच किया गया। शिविर में 87 होम्योपैथी, 103 यूनानी एवं 461 रोगियों ने आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ उठाया।