दुर्ग
दुर्ग, 16 अक्टूबर। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों के साथ विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह, सद्भावना शिविर, 5 नवम्बर को जिला मुख्यालय में राज्योत्सव का आयोजन एवं महामहिम राष्ट्रपति के आई.आई.टी. भिलाई में प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराया।
कलेक्टर ने कहा कि इंडियन रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शासन रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर 2024 का आयोजन 18 से 22 अक्टूबर तक भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में किया जा रहा है। उक्त आयोजन में शामिल होने अन्य जिलों के बच्चे 17 अक्टूबर को पहुंच रहे हैं। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को आवास, भोजन, पेयजल, विद्युत एवं वाहन आदि की समुचित प्रबंध बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अवगत कराया कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप इस वर्ष 5 नवम्बर को एक दिवसीय