दुर्ग

निगम ने काटे 3 नल कनेक्शन
16-Oct-2024 4:13 PM
निगम ने काटे 3 नल कनेक्शन

दुर्ग, 16 अक्टूबर।  नगर निगम के राजस्व विभाग ने तकिया पारा में 2009 से जलकर टैक्स नहीं जमा करने पर 3 नल कनेक्शन काटे। मंगलवार को सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर द्वारा निरीक्षण कार्रवाई करने योगेश सूरे, जलकार्य निरीक्षक राजू चन्द्राकर, सहायक राजस्व निरीक्षक लवकुश शर्मा के साथ तकिया पारा वार्ड 8 पहुंचे।

कार्रवाई के दौरान अमले के साथ जलकर वसूली को लेकर करदाताओं से जल कर टैक्स देने की बात कही जा रही है। निगम को लंबे समय से बकाया संपत्ति व जलकर नहीं पटाने वाले करदाताओं से टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। निगम अमला सभी बकायादारों के घर पहुंच रहे हैं। इस दौरान बकाया जलकर नहीं पटाने वाले कुछ करदाताओं के घर का नल कनेक्शन भी काटा गया।


अन्य पोस्ट