दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 16 अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुम्हारी द्वारा आयोजित 9 चैतन्य देवियों की भव्य झांकी के बीच चैतन्य राक्षस भी आकर्षण का केंद्र बना ।
झांकी का शुभारंभ डॉ. अमित जैन, डॉ. मेघा जैन, श्याम सिंह एवं सेवा केंद्र संचालिका बी के ईशा बहन ने दीप प्रज्वलन एवं आरती करके किया। इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी बहनों ने आध्यात्मिक चित्रों की प्रदर्शनी व ज्ञान चर्चा की।
डॉ. अमित जैन ने कहा कि साक्षात् देवी मां स्वरूप बहनों को जिनका अद्भुत जीवन चित्रण चैतन्य रूप में हमारे समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, वह वाकई अद्भुत दृश्य है। उनकी नजर एकाग्रता की प्रतिमूर्ति हैं, इसका आकर्षण पूरे शहरवासियों में रहता है।
सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ईशा बहन ने बताया कि राजयोग के द्वारा एकाग्रता आती है जब हम परमात्मा से अपना कनेक्शन जोड़ निरंतर इसका अभ्यास करते हैं तो चित्त शांत और मन स्थिर हो जाता है। अगर यह हो तो दुनिया में शांति का वातावरण निर्मित हो जाएगा।