दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 अक्टूबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुथरेल में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य आतिशबाजी एवं पुतला दहन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए।
इस वर्ष भी भव्य आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्र के लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। विधायक ललित चंद्राकर ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु रामचंद्र की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया व कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनता जनार्दन को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।
विधायक चंद्राकर ने ललित चन्द्राकर ने कहा दशहरा भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसी दिन भगवान राम ने बुराई के प्रतीक दस सिर वाले रावण का वध किया था। यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, श्रम कल्याण मंडल उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, सरपंच राजचंद्राकर, प्रदीप चन्द्राकर, संचालन उमेशचंद्र देशमुख, सागर दास मानिकपुरी, अध्यक्ष डॉ. त्रैमेस्वर चंद्राकर, लोमश चंद्राकर, धर्मेन्द्र साहू, उपस्थित रहे।