दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 अक्टूबर। राष्ट्रीय पर्व उत्सव समिति द्वारा रविशंकर स्टेडियम में रात्रि 8 बजे अहंकारी रावण दहन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरुण वोरा उपस्थित हुए। लगभग 7.30 बजे तक रविशंकर स्टेडियम आम लोगों से खचा-खच भर चुका था वहीं स्टेडियम परिसर के बाहर भी हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 7.15 बजे रामलीला मंडली के आगमन से हुआ। जहां भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान जी को मुख्य अतिथि वोरा, संचालन समिति नंदू महोबिया, अनिल ताम्रकार, राजेन्द्र तम्बोली, महापौर धीरज बाकलीवाल, रघुनाथ वर्मा व चन्द्रदीप ताम्रकार द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।
इसके पश्चात रावण निर्माता आनंद तम्बोली सहित पूरी टीम तम्बोली आट्र्स, स्वंर संगम महेश ठाकुर, मणीक केमे बैण्ड पार्टी, शर्मा लाईट मनीष शर्मा, रामलीला मंडली चन्द्रदीप ताम्रकार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्बोधन शिवाकांत तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संचालन समिति के नंदू महोबिया, राजेन्द्र तम्बोली व अनिल ताम्रकार का विशेष योगदान रहा। इस दौरान परमजीत सिंह भुई, अलताफ अहमद, कौशल किशोर सिंह, सुमित-संदीप वोरा, मनोज ताम्रकार, कुमुद कौशल सहित अन्य मौजूद थे।