दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 अक्टूबर। पुलिस लाईन के शस्त्रागार में विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजा में दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला अपनी पत्नी संगीता शुक्ला के साथ पहुंचे।
जितेन्द्र शुक्ला ने संगीता शुक्ला के साथ माता दुर्गा की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा सुबह पंडित के मंत्र उच्चारण के साथ की। पूजा की परंपरा विधि विधान से संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा हवाई फायरिंग की गयी।
पुलिस के अफसरों से लेकर सिपाहियों तक तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत गुजरात राज्य से आये हुए पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आशीर्वाद लिया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने दशहरा की शुभकामनाएं दी। दशहरा के दिन शस्त्र पूजा में मां भवानी का पूजन कर आर्शिवाद प्राप्त किया ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके।
इस कार्यक्रम में सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) जिला, वेदव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, चिराग जैन नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाईनगर, हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, आशीष बन्छोर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन सहित पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।