दुर्ग

निकाली शोभायात्रा, महाकन्या भोज
13-Oct-2024 3:36 PM
निकाली शोभायात्रा, महाकन्या भोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग,13 अक्टूबर। दुर्ग के श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर समिति द्वारा क्वांर नवरात्र पर महाकन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कन्यामाताओं को एक साथ, एक समय एवं एक स्थान में बैठाकर कन्या भोज कराया गया। कन्याभोज में 2800 से ज्यादा आए हुए 1 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक की कन्यामाताओं को कन्याभोज कराया गया।

आयोजक समिति के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व पर नवमी में पूरे प्रदेश का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक कन्याभोज का आयोजन किया गया। कन्याभोज में सबसे पहले सभी कन्यामाताओं दुर्गाधाम पुरानी गंजमण्डी, गंजपारा में 2800 से ज्यादा कन्यामाताओं को अलग अलग वार्डों से एकात्रित किया गया, जहां समिति की महिला सदस्यों ने सभी कन्यामाताओं को पैर में माहुर लगाया गया एवं सभी को माता का श्रृंगार करके चुनरी उढ़ाकर भव्य शोभायात्रा निकाल के कन्यामाताओं को गंजपारा करते हुए दुर्गा मन्दिर लागा गया, जहां पर सभी कन्यामाताओं को एक साथ बैठाकर कन्याभोज कराया गया। कन्यामाताओं की शोभायात्रा में पूरे गंजपारा वासी अपने अपने घरों के ऊपर से कन्या माताओं के ऊपर फूल की वर्षा किये एवं रोड को ठंडा करने के लिए पूरे शोभायात्रा मार्ग में पानी का छिडक़ाव किए। पूरे गंजपारा वासी, कन्याभोज में शोभायात्रा, एवं कन्याभोज में सेवा दिए।

कन्याभोज में शहर के बहुत वार्डों से अलग अलग टोली बनाकर राजकुमार वर्मा, कन्या ढीमर, श्रद्धा सोनी, मीणा मानिकपुरी, दिनेश साहू, कुलेश्वर साहू, शकुन ढीमर, सुनीता मनहरे एवं कुछ पार्षद, पूर्व पार्षदों के साथ कन्या भोज में कन्यामाताओं को लाया गया। कन्या भोज हेतु 800 मीटर से ज्यादा जगह पर लंबा पंडाल लगाया गया। कन्या भोज में कन्या माताओं को चावल, दाल, पूड़ी, सब्जी, हलवा, सेव एवं बूंदी का वितरण किया गया। कन्याभोज में विशेष रूप से विजय बघेल सांसद, ललित चन्द्राकर विधायक, अरुण वोरा पूर्व विधायक, धीरज बाकलीवाल महापौर, राजेश यादव सभापति, राजेन्द्र साहू कांग्रेस नेता, गौतम जैन, गोपाल शर्मा, अशोक राठी, महेश टावरी, नवल अग्रवाल, पायल जैन, ऋषभ जैन पार्षद, राजेश शर्मा, पिंकी गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, गुड्डू कश्यप, रवि पीडियार, राहुल शर्मा, बसंत शर्मा, विजय मनहरे, अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं युवा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट