दुर्ग

कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा-अभिषेक
10-Oct-2024 3:58 PM
कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा-अभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 अक्टूबर। प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा चल रहे देशव्यापी सदस्यता अभियान के समीक्षा एवं आगे रणनीति हेतु मंडल बैठक का आयोजन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के तीनों मंडल उतई, अंजोरा, रिसाली की पृथक पृथक बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शामिल हुए। स्वागत भाषण जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने प्रदान किया और सभी को नवरात्र के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान संयोजक राजेंद्र पाध्ये, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उतई, रिसाली, अंजोरा मंडल में चल रहे सदस्यता अभियान की पूरी जानकारी प्रदान की। बूथ वाइस, अब तक कितना बना है आगे और कितना बनाना सक्रिय सदस्यता हेतु कितना बना है सभी जानकारी प्रदान किया। पार्टी सविधान की रीति-नीति से अवगत कराया और आगे निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने हेतु लग जाने प्रेरित किया।

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सभी को संबोधित करते हुए शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं प्रेषित किया और साथ ही हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर बधाई प्रेषित की। अपनी सरकार बनने में सभी को अच्छा लगता है लेकिन सरकार बनाने की प्रथम सीढ़ी सदस्यता अभियान है जो पूरे देश में अभी चल रही है। जनसंघ के समय हमारे पास मु_ी भर कार्यकर्ता से  पार्टी चालू हुआ था आज कार्यकर्ताओं के मेहनत व लगन से दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आया है। पिछले 5 साल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी ऐसी सरकार को आप सभी के मेहनत व लगन से हराने का काम किया और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनाने में अहम योगदान दिया।

उन्होंने कहा 3 घंटे आप सभी को पार्टी के लिए प्रदान करना है। भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़े लक्ष्य को लेकर चल रही है हमारे देश को पुन: विश्व गुरु बनाना है और हमारे देश को 2047 तक विकसित भारत संकल्पित भारत के लक्ष्य को पूरा करना, अंत्योदय के लक्ष्य तक पहुंच कर देश को विकसित भारत बनाया जा सकता है। आप सभी को अपना-अपना लक्ष्य सदस्यता अभियान के लिए मिला है उसको 15 अक्टूबर तक पूर्ण करना है और अभी से कार्य में लग जाना है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा कि पहली सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान के एक माह के उपरांत करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में किया जा रहा है। आप सभी से आग्रह करता हूं हमने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उस लक्ष्य को पूरा करने हेतु हम सब को जुट जाना है 15 अक्टूबर तक सभी को अपने अपने लक्ष्य को पूरा करना है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, जिला मंत्री रोहित साहू जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट