दुर्ग
लाल मैदान में शनिवार को महाभंडारा
09-Oct-2024 4:40 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 9 अक्टूबर। सुभाष नवयुवक जागृति समिति पावर हाउस सार्वजनिक दुर्गोत्सव का यह 53वां वर्ष नेताजी सुभाष सब्जी मार्केट लाल मैदान में बल्ली थर्मोकोल और फोम से इंद्रलोक तैयार किया गया हैं। झांकी और पूजा पंडाल में पर्याप्त अग्निशमन यंत्र और चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
भिलाई पावर हाउस के लाल मैदान में आने वाले दर्शनार्थी करवा रहे हैं। फ्री हेल्थ चेकअप यहां माता के दरबार में हलवा का प्रसाद प्रतिदिन वितरित किया जा रहा है। समिति के मीडिया प्रभारी अनिरुद्ध गुप्ता एवं जयप्रकाश आर्य ने जानकारी दी कि 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कन्या भोज, मध्यान्ह 3 बजे हवन, 12 अक्टूबर को सुबह 12 बजे से महाभण्डारा प्रसाद वितरण होगा। 13 अक्टूबर रविवार को मध्याह्न 2 बजे से विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे