दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अक्टूबर। मनमोहन शर्मा वरिष्ठ राजनीतिक नेता को केंद्रीय जेल दुर्ग के जेल संदर्शक के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह संगठन में मंडल के महामंत्री हैं, पूर्व में भी महामंत्री थे। साथ ही भाजपा में भी उन्होंने संगठन का कार्य का अनुभव है। इस अवसर पर उन्होंने सांसद विजय बघेल, प्रभारी मंत्री विजय शर्मा एवं जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा साथ ही समस्त वरिष्ठ का आभार व्यक्त किया है। यह नियुक्ति उनके वर्षों के राजनीतिक अनुभव और जनता के प्रति उनकी सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस पद के माध्यम से शर्मा अब जेल प्रशासन और कैदियों के सुधार के लिए विशेष भूमिका निभाएंगे। जेल संदर्शक के रूप में यह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्ति मानी जा रही है, जहां शर्मा को जेल में सुधारात्मक नीतियों के क्रियान्वयन और कैदियों के पुनर्वास कार्यक्रमों की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में जेल के भीतर के वातावरण में सकारात्मक बदलाव और प्रशासनिक सुधारों की उम्मीद जताई जा रही है।