दुर्ग

अवध कुमार ताम्रकार का निधन
01-Oct-2024 10:43 PM
अवध कुमार ताम्रकार का निधन

धमधा, 1 अक्टूबर। नगर के जाने-माने प्रतिष्ठित व्यापारी अवध कुमार ताम्रकार का निधन 1 अक्टूबर की रात 1 बजे हो गया। वे स्वर्गीय गोविंद प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र थे। उनका अंतिम संस्कार धमधा मुक्तिधाम में किया गया। वे श्री गोविंद प्रसाद अवध कुमार ताम्रकार बर्तन सोने चांदी के विक्रेता एवं गोविंद सरल फ्यूल के संचालक थे, साथ ही छत्तीसगढ़ सराफा संघ के संरक्षक व त्रिमूर्ति महामाया मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष थे। उनके निधन से नगर में शोक व्याप्त है और बाजार भी बंद रहा।


अन्य पोस्ट