दुर्ग

भाजपा का सदस्य बनने जनता को प्रेरित कर रहे विधायक
01-Oct-2024 4:45 PM
भाजपा का सदस्य बनने जनता को प्रेरित कर रहे विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चल रही सदस्यता अभियान को लेकर विधायक गजेंद्र यादव जनता के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा का सदस्य बना रहे है।

स्वयं विधायक अभियान को लेकर मैदान में उतरने से कार्यकर्त्ता उत्साहित हो रहे हैं। प्रदेश द्वारा निर्धारित सदस्यता एवं पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पार करने के लिए कार्यकर्ताओं आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि सदस्यता अभियान को सिर्फ अभियान न मानकर बल्कि पार्टी की सेवा मानना है। विधायक गजेंद्र यादव दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में पुराना बस स्टैंड, कातुलबोर्ड के कॉलोनी, सुभाष नगर, सिंधी कॉलोनी में प्रतिष्ठानों में पहुंचकर नागरिकों से संपर्क कर लोगों को भाजपा से जुडऩे की अपील करते हुए स्वयं ही अपने रेफरल कोड से भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं।

इस दौरान पार्षद नरेश तेजवानी, हिमांशु सिंह, निरंजय दुबे, करण यदु, गगन सिंह, रजत कामड़े, गिरीश यादव, शुभम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट