दुर्ग

895 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण और नशा मुक्ति के संबंध में शपथ कार्यक्रम
01-Oct-2024 4:00 PM
895 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण और नशा मुक्ति के संबंध में शपथ कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 अक्टूबर।
सोमवार को नगर निगम भिलाई के द्वारा नेहरू नगर सियान सदन और वैशाली नगर संस्कृतिक भवन में 895 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं नशा मुक्ति के संबंध में शपथ कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण रूरू की टीम द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त जिला से विशेषज्ञ चिकित्सकों में मेडिसिन डॉक्टर  देवांगन  और चर्म रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर डॉक्टर गरिमा बाल पांडे भी शामिल हुए। उक्त दोनों ही कार्यक्रमों में लाभार्थियों की संख्या लगभग 895  रही। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी सफाई मित्रों के स्वास्थ्य के परीक्षण करना तो था। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं में उन्हें लिंक भी किया जाना था।
 उक्त के संदर्भ में कार्यक्रम स्थल पर संबंधित योजनाओं से जुड़े हुए कैंप भी लगाए गए थे. प्रमुख रूप से जिस पर इतने लोगों का 245 पंजीयन कराया गया।
 


अन्य पोस्ट