दुर्ग

स्वच्छता अभियान: स्कूली बच्चों ने निकाली जन जागरूकता रैली
30-Sep-2024 5:21 PM
स्वच्छता अभियान: स्कूली बच्चों ने निकाली जन जागरूकता रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 30 सितंबर।
श्री साई शिक्षण सेवा समिति द्वारा संचालित ऊंँ सांई संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय एवं  भगवान धन्वंतरि मन्दिर के तत्वावधान में नगर पंचायत धमधा के सीएमओ ओ.पी के दिशा-निर्देश पर वृहद स्वच्छता अभियान के तहत जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। स्वच्छता अभियान में धन्वंतरि मंदिर , महामाया मंदिर, राधाकृष्ण मन्दिर, शीतला मंदिर धमधा की सफाई की गई।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी, देवदास बंजारे, धन्वंतरि मंदिर समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह चौहान के सभी सदस्य, शिक्षण समिति के सदस्य पवन देवांगन, विष्णु ताम्रकार, धर्मेन्द्र ताम्रकार, प्रधानाचार्य नीतू साहू, गायत्री यादव के साथ विद्यालय स्टॉफ, महिला सशक्तिकरण एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष श्वेता शर्मा, पीयुष ताम्रकार, मनहरण साह,नर्सिंग पटेल,  नागरिक निर्मलकर, विद्यालय शाला विकास एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष चितरेखा योगी सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। 


अन्य पोस्ट