दुर्ग
वाद-विवाद स्पर्धा में राशि प्रथम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 सितंबर। अग्रसेन समाज भिलाई के बैनर तले 28 सितंबर को चौहान इंपीरियल में मैं अयोध्या हूं का शानदार रूपांतरण मुंबई के 40 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें समाज के साथ अन्य समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे। जिन्होंने उक्त रूपांतरण का शानदार प्रस्तुतिकरण किया । श्रीराम का सतयुग से लेकर कलयुग का बहुत ही सुंदर चित्रण किया गया रूपांतरण के बाद शानदार प्रसादी का आयोजन भी किया गया था। आयोजन में सांसद विजय बघेल, विधायक गण ललित चंद्राकर और रिकेश सेन विशेष रूप से उपस्थित थे।
29 सितंबर को अग्रसेन भवन सेक्टर 6 में स्वर्गीय सेठ बालकृष्ण स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 36 प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने शानदार विचार रखें सभी उपरोक्त प्रतिभागियों प्रतिभागी छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्कूलों से आए थे जिसमें व्यक्तिगत रूप में प्रथम स्थान राशि रामटेक द्वितीय स्थान तुषार अग्रवाल और तीसरा स्थान अदिति चंद्राकर ने पक्ष में प्राप्त किया। विपक्ष में प्रथम स्थान कुमारी सिद्धि, दूसरा स्थान केशव सोनी, तीसरा स्थान तीसरा स्थान खुशी ने प्राप्त किया। श्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार राशि रामटेक को दिया गया। स्कूल टीम की ट्रॉफी का पुरस्कार शंकर विद्यालय हुडको को प्रदान किया गया।
वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय अग्नि वीर योजना देश के लिए देश के हित में है कार्यक्रम में विजय गुप्ता, बंशी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनीष शर्मा आदि नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कैलाश अग्रवाल द्वारा किया गया। 29 सितंबर को ही शाम 6 बजे से आनंद मेले का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया। उक्त जानकारी अध्यक्ष बंशी अग्रवाल सचिव अनिल अग्रवाल द्वारा दी गई है।