दुर्ग
भारती विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर
30-Sep-2024 2:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 30 सितंबर। भारती विश्वविद्यालय और भारती चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। एनएसएस प्रकोष्ठ के संयोजन डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम ने बताया कि युवा विद्यार्थियों में रक्तदान के महत्व को समझाने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों हेतु रक्तदान कर रक्त एकत्रित करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ब्लड बैंक, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर की टीम का सहयोग प्राप्त हुआ। रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार, भारती ग्रुप के सी.ओ.ओ. प्रभजोत सिंह भुई के अतिरिक्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर द्वारा कुल 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे